लखीमपुरखीरी, अगस्त 4 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा कोतवाली इलाके के गुलरीपुरवा निवासी एक महिला अपने बच्चे समेत गुमशुदा हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की खातिर मारपीट का आरोप लगाया है, जिसकी वजह से महिला कहीं चली गई। महिला के पति व पिता ने पुलिस को अलग अलग तहरीर देकर महिला व बच्चे को तलाश करने की गुहार लगाई है। गुलरीपुरवा निवासी मनोज मौर्य के मुताबिक 25 जून को दोपहर बाद उसकी पत्नी साक्षी उर्फ शोभा अपने मायके रौलीपुरवा जाने के लिए निकली थी। साथ में उसका दो वर्षीय लड़का भी था। बताया जाता है कि रमियाबेहड़ से ढखेरवा चौराहा तक महिला ई रिक्शा से आई थी, फिर कहाँ चली गई पता नहीं लग सका। देर रात तक जब शोभा मायके नहीं पहुंची तो तलाश सुरु की गई। गुमशुदा महिला का मोबाइल बंद जा रहा है। महिला के पति मनोज ने कफारा पुलिस चौकी और पढुआ थाना में तहरीर दे...