Lakhimpur Khiri News: दो बाइकों की भिड़ंत में सफाई कर्मी की मौत, चार घायल
लखीमपुरखीरी, जुलाई 17 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। थाना पसगवां क्षेत्र में मोहम्मदी-पसगवां मार्ग पर मड़वा मोड़ के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक सफाईकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो सगे भाइयों समेत चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, मड़ैया निवासी कुलदीप (35) पुत्र विजयपाल, जो सफाईकर्मी थे। वह बाइक से पसगवां से मोहम्मदी की ओर जा रहे थे। उसी दौरान मोहम्मदी की ओर से एक अन्य बाइक पर सवार चार युवक तेज गति से पसगवां की ओर आ रहे थे। मड़वा मोड़ के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी सवार सड़क पर दूर-दूर जा गिरे। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा तत्काल 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.