लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: ईसानगर। ईसानगर कटौली हाईवे पर स्थित नगरिया तिराहे पर दो बाइकों की टक्कर में चार लोग जख्मी हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस बुलाकर चारों को अस्पताल भेजा गया। एक बाइक सवार की गंभीर हालत को देखते हुए जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया है।गुरुवार की शाम क्षेत्र के चन्द्रासा गांव के रहने वाले अतुल और सत्यनरायण बाइकों पर सिसैया से ईसानगर की ओर जा रहे थे। उधर नगरिया गांव के रहने वाले आशीर्वादी और सुभाष नगरिया मोड़ से सिसैया रोड की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सभी बाइक सवार सड़क पर गिर गए। जख्मी हुए बाइक सवारों को पास पड़ोस मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने गंभीर रूप से जख्मी आशीर्वादी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी ...