लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के अजान घरथनिया मार्ग पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। घरथनिया गांव के निकट ओवरटेक करने के प्रयास में दो बाइकों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ही बाइक पर सवार सात वर्षीय मासूम बच्ची समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक सवार को मामूली चोटें आईं। ककरहा गांव निवासी ओम प्रकाश पुत्र भोगई रविवार को अपनी सात वर्षीय पुत्री पूर्वी और 18 वर्षीय पुत्र अर्पित के साथ बाइक से बेटी की दवा लेने गोला जा रहे थे। करीब 11:45 बजे उनकी बाइक घरथनिया गांव के पास पहुंची। इसी दौरान पीछे से आ रहे रतहरा निवासी सियाराम ने तेज रफ्तार में ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान उसकी बाइक ओम प्रकाश की बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि...