Lakhimpur Khiri News: दो पक्षों के बीच मारपीट में कई जख्मी
लखीमपुरखीरी, अगस्त 20 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। कोतवाली क्षेत्र के जीतपुरवा गांव में जुए में पैसे हारने के बाद दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। इसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों को निघासन सीएचसी ले जाया गया। उत्तम कुमार ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि मंदिर से आरती करके लौट रहे विजयपाल और ओमप्रकाश को गांव के ही रामबहादुर ने रोककर अपशब्द कहे और अपने साथियों के साथ लाठी-डंडों से वार किए। इसमें विजयपाल, ओमप्रकाश और सुघरा देवी को चोटें आईं। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.