लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 19 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के कुम्हेना गांव के दक्षिण स्थित तालाब में रविवार को 47 वर्षीय ग्रामीण का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान रामखेलावन गौतम पुत्र बिन्द्राप्रसाद के रूप में हुई है। वह दो दिनों से लापता था और परिजन तलाश में जुटे थे। परिजनों के मुताबिक, रामखेलावन गौतम दो दिन पहले घर से खेतों की ओर निकले थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। परिजनों और अन्य लोगों ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। परिवार के लोग लगातार उनकी तलाश में जुटे थे। इसी बीच रविवार को गांव के दक्षिण स्थित तालाब में उनका शव मिलने की जानकारी सामने आई। तालाब में शव मिलने की सूचना फैलते ही ग्रामीणों की भीड...