लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- Lakhimpur Khiri News: सिकंदराबाद। मोहम्मदी रोड पर नजीमाबाद के पास बुधवार को दो ट्रकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक और परिचालक समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि ट्रक संख्या यूपी 15 डीटी 7325 लखीमपुर से लकड़ी लेकर मोहम्मदी की ओर जा रहा था। ट्रक पर चालक इरफान (40) पुत्र शाहूदीन निवासी मलीहाराम थाना टीपीनगर जिला मेरठ और परिचालक बलदेव (55) पुत्र अमरनाथ निवासी लुधियाना पंजाब सवार थे।वहीं दूसरा ट्रक संख्या यूपी 76 के 9655 मोहम्मदी से लखीमपुर की ओर आ रहा था। इसमें चालक प्रमोद कुमार (35) पुत्र संतराम निवासी चिताइन कटरा थाना किसनी जिला मैनपुरी और परिचालक घनश्याम (32) पुत्र मूलचंद निवासी उदईपुर थाना अरैवा कटरा जिला औरैया सवार थे। यह भी पढ़े...