लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- Lakhimpur Khiri News: अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता के निर्देश पर एसीएमओ, क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट नोडल अधिकारी डॉ. रवि मोहन गुप्ता और उनकी टीम ने छापेमारी की। साथ में पुलिस की संयुक्त टीम के साथ सलेमपुर कोन क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस औचक निरीक्षण के दौरान बिना पंजीकरण और बिना डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ के धड़ल्ले से चल रहे दो अस्पतालों को मौके पर ही सील कर दिया गया। कमियां पाए जाने पर दो अन्य अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ​सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने कहा कि आम जनता की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की यह कार्रवाई आगे भी लगातार और बड़े पैमाने पर जारी रहेगी। स...