लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली। पिरई नदी में दोस्तों संग नहाने गया एक किशोर शुक्रवार दोपहर गहरे पानी में डूब गया। किशोर के डूबने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। देर शाम तक उसकी तलाश जारी है। थाना मितौली क्षेत्र के ओदारा गांव निवासी सुशील शर्मा का 17 वर्षीय बेटा सचिन शर्मा शुक्रवार दोपहर दोस्तों के साथ गांव के पास पिरई नदी में नहाने गया था। ओदारा आलपुर मार्ग पर बने रपटा पुल के ऊपर से बरसात के चलते करीब चार फिट पानी बह रहा है। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान सचिन अचानक गहरे पानी में चला गया। उसके साथी कुछ कर पाते इसके पहले ही देखते ही देखते सचिन डूब गया। साथ मौजूद दोस्तों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद बड...