लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 19 -- Lakhimpur Khiri News: बांकेगंज। नवरात्रि के पावन अवसर पर कस्बे के राधा कृष्ण मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मां भगवती के विशाल जागरण के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जागरण में कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।लखीमपुर से आए प्रिया एंड म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने मां भगवती के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। जागरण में उत्तराखंड से आए भजन गायक अंकित सवार ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया और रात भर भक्ति की बयार मां भगवती के जागरण में बहती रही। भगवान श्री हरि विष्णु की विराट रूप की झांकी भगवान भोलेनाथ और माता सती की झांकी तथा हनुमान जी की भी झांकी प्रस्तुत की गई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नवमं सिद्धिदात्री की आराधना में उमड़ा जनसैलाब, जयकारों से ग...