लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 24 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ । तिवारी मार्केट में मां भगवती जागरण कमेटी के तत्वावधान में दसवां विशाल मां दुर्गा जागरण धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। देर रात तक चले धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाई। सुमधुर भजनों और आकर्षक धार्मिक झांकियों ने पूरे पंडाल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना और माता रानी के जयकारों के साथ हुआ। मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप सीतापुर की ओर से भजन गायिका नैना किंकर (कानपुर) और शिवांशु पंडित (सीतापुर) ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। वहीं दरबार और मनमोहक धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जागरण में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अमन गिरि, विश...