लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- Lakhimpur Khiri News: नहर पटरी के समीप बन रहे लगभग 800 मीटर लंबे नाले के निर्माण में अनियमिताओं को लेकर सदर विधायक योगेश वर्मा और स्थानीय वार्ड समर्थकों के साथ शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचकर भड़क उठे। उन्होंने काम रुकवा दिया। गुरुवार को ही सदर विधायक और मुख्य विकास अधिकारी सीडीओ ने स्वयं मौके पर पहुंचकर घटिया सामग्री और निर्माण में खामियां पाए जाने पर काम रुकवा दिया था। इसके बावजूद ठेकेदार ने प्रशासनिक आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए अगले ही दिन निर्माण कार्य फिर से शुरू करा दिया था। सदर विधायक योगेश वर्मा ने नाले के निर्माण पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नाला सीधा बनाने के बजाय सांप की तरह लहराता हुआ बनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: घटिया निर्माण पर भड़के विधायक, नाले में उतरकर कराई नाप मानकों की सरे...