लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 9 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। विश्व डाक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर पालिका परिषद की लाइब्रेरी में दुर्लभ डाक टिकटों की प्रदर्शनी लगाई गई। नगर के डाक टिकट संग्रहकर्ता महेश कुमार पटवारी के संग्रह में शामिल ऐतिहासिक और अनूठे डाक टिकटों को देखकर बच्चे उत्साहित नजर आए। पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने संग्रहकर्ता महेश कुमार पटवारी और मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर मुकेश यादव को सम्मानित किया। प्रदर्शनी में विभिन्न देशों के दुर्लभ डाक टिकट आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने टिकटों को कौतूहल के साथ देखा। कई बच्चों ने बताया कि उन्होंने पहली बार इतने करीब से डाक टिकटों को देखने और उनके बारे में जानने का अवसर मिला है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: 100 साल बाद भी डाकघर मे लग रही अंग्रेजों के जमाने की मुहर कार्यक्रम में ...