लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 20 -- Lakhimpur Khiri News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने शारदा नदी तट पर बने मूर्ति विसर्जन स्थल व घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने विसर्जन जुलूस के निर्धारित मार्गों, घाट परिसर में साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा घेरे का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने नदी के गहरे पानी वाले हिस्सों में चेतावनी बोर्ड लगाने और मजबूत बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इसके साथ ही घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुख्ता यातायात व पार्किंग व्यवस्था बनाने के आदेश दिए गए। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: नवरात्र: डीएम-एसपी प्रतिमा विसर्जन स्थल का किए निरीक्षण एसएसपी ने गोताखोरो...