लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 4 -- Lakhimpur Khiri News: दुधवा टाइगर रिजर्व और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में बाघ और हाथियों के बढ़ते हमलों की रोकथाम के लिए वन विभाग ने एक अनूठी पहल शुरू की है। इसके तहत 'नेचर वॉक टू वाइल्ड लाइफ टॉक' अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष को रोकना और जंगल से सटे संवेदनशील गांवों में सुरक्षा का मजबूत घेरा तैयार करना है। यह भी पढ़ें- स्कूली बच्चे अच्छे संदेश वाहक : रेंजर रुवालीप्रशिक्षण कार्यक्रम वन्य प्राणि सप्ताह के दौरान इस विशेष अभियान के अंतर्गत दुधवा मुख्यालय पर एक व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें जंगलों से सटे गांवों में तैनात किए गए 60 बाघ मित्रों और 35 गज मित्रों को आमंत्रित किया गया है। दुधवा टाइगर रिजर्व प्रबंधन अपने वनकर्...