लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- Lakhimpur Khiri News: शहर के मोहल्ला संकटा देवी स्थित बक्सा मार्केट में गुरुवार को तहसील प्रशासन और नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में दुकान को कब्जामुक्त कराने पहुंची। कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, जिससे क्षेत्र में हलचल रही और लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। संयुक्त टीम के पहुंचते ही कब्जाधारक परिवार की महिलाओं ने कार्रवाई का विरोध करते हुए सामान हटाने के लिए कुछ समय की मोहलत मांगी। अधिकारियों ने उन्हें नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी और शांति बनाए रखने की अपील की। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार अश्वनी कुमार, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, निरीक्षक मुरारी लाल, कर अधीक्षक शैली गुप्ता सहित तहसील और नगर...