लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 20 -- Lakhimpur Khiri News: बिजुआ। बिजुआ के देवरिया अलीगंज गांव में सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। गांव निवासी शिशुपाल सिंह पुत्र रामचन्द्र के घर की दो कच्ची दीवारें अचानक भरभराकर गिर गईं। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के लोग दीवार से दूर थे, जिससे सभी बाल-बाल बच गए। पीड़ित शिशुपाल के अनुसार, लगातार हो रही नमी के कारण कच्ची दीवारें कमजोर हो गई थीं। सोमवार सुबह अचानक दोनों दीवारें गिर गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...