लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 29 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार दीक्षित के निज निवास ग्राम शेरपुर स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह का जन्मदिन दीप यज्ञ के माध्यम से मनाया गया। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार की टोली ने विधि विधान से दीप यज्ञ संपन्न कराया। कार्यक्रम में श्री संकट मोचन हनुमान जी की पूजा अर्चना के साथ गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और वेदमाता गायत्री का पूजन किया गया। गायत्री मंत्र के साथ दीप यज्ञ संपन्न हुआ। इस दौरान सरदार वीएम सिंह के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। यह भी पढ़ें- Hapur News: सरदार वीएम सिंह का जन्मदिन मनाया कार्यक्रम में गायत्री परिवार की टोली के सत्यनारायण वर्मा, मनीष क...