लखीमपुरखीरी, नवम्बर 7 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। छोटी दीपावली पर शनिवार को शहर के बाजारों में खूब चहल-पहल रही। परंपरागत खरीदारी से लेकर नए जमाने की मार्केटिंग भी रही। सुबह से ही खरीदारी के लिए ग्राहकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक दिखाई दी। शहर के प्रमुख बाजारों में मिठाई, पूजा सामग्री, दीपक, झालर, मोमबत्ती और सजावटी सामान की दुकानों पर खासा उत्साह नजर आया। इसके अलावा बर्तन, गिफ्ट आइटम और घरेलू जरूरतों के सामान की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। लोग घरों को सजाने और दिवाली की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जरूरी सामान खरीदते दिखे। बाजारों में महिलाओं और बच्चों की भी अच्छी खासी भीड़ रही। छोटी दीपावली पर बाजारों में बढ़ी भीड़ ने दीपावली के उत्साह को और बढ़ा...