लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 21 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी। मोहम्मदी गोला रोड स्थित गांव दिलावरपुर में हाईवे के किनारे बने विशाल तालाब में मगरमच्छ देखे जाने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी है। गांव के बाहर बने तालाब के किनारे घूम रहे विशाल मगरमच्छ को देखकर राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों को जानकारी होने पर उन्होंने मामले की सूचना वन विभाग को दी है। विभाग द्वारा कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है बड़ी संख्या में तालाब पर कपड़े धोने का कार्य किया जाता है जिसको लेकर खतरा बना हुआ है। एसडीएम अपने मामले की घटना को संज्ञान में लेकर वन विभाग को तत्काल कार्रवाई कर रेस्क्यू करने के लिए निर्देशित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...