लखीमपुरखीरी, जुलाई 19 -- Lakhimpur Khiri News: उचौलिया। थाना क्षेत्र के गांव सेन्डा में एक घर में दिन में चोरी हो गई, जिसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही हैं। थाना क्षेत्र के गांव सेन्डा निवासी जितेन्द्र कुमार पुत्र लोकनाथ सिंह सुबह 9 बजे घास काटने खेत पर गए थे। जब 11 बजे के करीब घर पर आया तो देखा घर का ताला टूटा हुआ था और पत्नी का सोने का मंगलसूत्र, पायल बेटे का सोने का लॉकेट और बेटी की पायल 1800 सौ रुपये गैस सिलेंडर और कपड़ों का बैग चोरी हो गया है, जिसकी सूचना 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पास के गन्ने के खेत से गैस सिलेंडर मिला, पुलिस को पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जितेन्द्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...