लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 20 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम मथना में हुए शिवसागर वर्मा हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के दामाद संतोष को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दामाद ने ही नुकीले सरिया से ससुर की हत्या की थी। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मथना निवासी 65 वर्षीय शिवसागर वर्मा की बेटी की शादी वर्ष 2003 में गांव के ही संतोष वर्मा के साथ हुई थी। वर्ष 2007 में उनके बीच अनबन हो गई। बेटी पिता के साथ रहने लगी। कुछ समय बाद बेटी गुजारा भत्ता के लिए कोर्ट चली गई। कोर्ट ने आदेश दिया कि संतोष अपनी पत्नी को गुजारा भत्ता देगा। संतोष ने कुछ पैसा भत्ते के रूप में अपनी पत्नी को दिया। लेकिन गरीबी के चलते वह लगातार अपनी पत्नी को गुजारा भत्ता नहीं दे सका। बताया जाता है कि इसी महीने कोर...