लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। शहर की नारायण कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर हजारों रुपये की चोरी कर ली। चोर मंदिर में रखे दानपात्र को भी तोड़कर उसमें जमा नकदी लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह मंदिर के पुजारी जब मंदिर पहुंचे तो मंदिर के गेट का ताला टूटा, पर उसी में फंसा था यह देखकर दंग रह गए। अंदर जाकर देखा तो मंदिर में रखा दानपात्र टूटा था और उसमें रखा दान गायब था। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मोहल्ले के लोगों के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व मंदिर का निर्माण कराया गया था। मंदिर बनने के बाद से अब तक श्रद्धालुओं द्वारा दानपात्र में लगातार दान दिया जा रहा था।लोगों का कहना है कि दानपात्र में हजारों रुपये की नकदी जमा थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल क...