लखीमपुरखीरी, अगस्त 4 -- Lakhimpur Khiri News: फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के दाऊदपुर गांव में एक खेत से पंपिंग सेट इंजन चोरी हो गया। पीड़ित किसान ने इस संबंध में सुन्दरवल चौकी में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। दाउदपुर निवासी इजहार खां पुत्र कल्लन खां ने बताया कि 2 अगस्त 2026 की रात उन्होंने पूजागांव रोड स्थित अपने खेत में पानी लगाया था। अंधेरा होने के कारण उन्होंने पम्पसेट इंजन खेत में ही छोड़ दिया था। अगली सुबह जब इजहार खां अपने खेत पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि इंजन गायब था। आशंका है कि अज्ञात चोर रात के समय इंजन चुरा ले गए। इजहार खां ने सुन्दरवल चौकी में लिखित तहरीर देकर चोरी हुए इंजन को बरामद करने और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: नारायणपुर गांव से मोटर पंप सहित बैट्री की चोरी

हिं...