लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: सिंगाही, संवाददाता। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसे ससुराल न ले जाने संबंधी तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने इसकी जांच कर रही है।कस्बे की माया देवी उर्फ आरती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 22 नवंबर 2025 को पलिया कोतवाली के पठान मोहल्ला निवासी नीतेश कुमार के साथ हुई थी। शादी में मायके से हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिए जाने के बावजूद उसका पति नीतेश, ससुर राजू, सास मैना देवी, ननद अनीता और देवर मुकेश दहेज में सोने की चैन और आटो खरीदने के लिए दो लाख रुपए की मांग करने लगे। इसे लेकर आरती के साथ मारपीट और खाने-कपड़े की तकलीफ देने लगे। उसे उसका पति लंबे समय से उसे विदा कराने नहीं आया है। वह अपने मायके में रह रही है।

हिंदी हिन्दुस्ता...