लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 14 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। दहेज में दो लाख रुपये नकद और अपाचे बाइक की मांग पूरी न होने पर निकाह से इनकार करने का मामला सामने आया है। रामपुर गोकुल गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने होने वाले दामाद और उसके परिजनों पर दहेज की मांग करने निकाह से मना करने और बेटी के बारे में गलत अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रामपुर गोकुल निवासी इंसान अली के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी खुश्नबानो का निकाह बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव निवासी रसूल अहमद के साथ तय किया था। 30 जुलाई को छिदन और दो अगस्त को गोदभराई का कार्यक्रम हुआ था। 22 नवंबर को बरात आनी तय थी। आरोप है कि होने वाले दामाद रसूल अहमद और उसके बड़े भाई मुस्लिम अली ने घर का लिंटर डलवाने के लिए द...