Lakhimpur Khiri News: दशहरा मेले में देवी जागरण ने बांधा समां, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 26 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। नगर पालिका परिषद लखीमपुर की ओर से आयोजित ऐतिहासिक दशहरा मेला के तीसरे दिन भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। दूरदर्शन एवं आकाशवाणी की लोकगायिका दीपिका मिश्रा और उनके सहयोगियों ने देवी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। माता रानी के जयकारों से पूरा मेला परिसर गूंज उठा। डांडिया नृत्य, आकर्षक नृत्य नाटिका और रक्तबीज संहार की जीवंत प्रस्तुति कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक योगेश वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव तथा मेला अध्यक्ष एवं सभासद रवींद्र रावत सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ। लोकगायिका दीपिका मिश्रा ने अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। संगीत और नृत्य के संगम ने दर्शकों को देर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.