Lakhimpur Khiri News: दशम महिला कांवड़ यात्रा बोझवा से छोटी काशी रवाना
लखीमपुरखीरी, अगस्त 5 -- Lakhimpur Khiri News: भीरा क्षेत्र के बोझवा स्थित अद्भुत साईं धाम से मंगलवार को दशम विशाल महिला कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। 801 महिला कांवड़ियों ने शारदा नदी से पवित्र जल भरकर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए पैदल प्रस्थान किया। कांवड़ यात्रा में शामिल सभी 801 महिलाओं ने बोझवा के अद्भुत सांई धाम एवं द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद शारदा नदी से पवित्र जल भरकर और बम बम भोले के जयकारों के साथ अपनी यात्रा शुरू की। इस यात्रा में महिलाओं के साथ बच्चे भी शामिल रहें। डीजे की धुन पर नाचते-गाते बम भोले और जय जय भोले के जयकारों से पूरे मार्ग को गुंजायमान कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: शिव प्रतिमा और 51 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर छोटी काशी गए भक्त महिला कांवड़ यात्रा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.