लखीमपुरखीरी, सितम्बर 22 -- Lakhimpur Khiri News: उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री विभा सिंह ने संस्कार भारती की जिला इकाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों की जानकारी ली। जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी व बीडीओ से योजनाओं के द्वितीय चरण के कैंपों के आयोजन को लेकर आवश्यक समन्वय और तैयारियों को देखा। 25 सितम्बर से एक अक्तूबर तक प्रस्तावित द्वितीय चरण की गतिविधियों पर चर्चा हुई। विभा सिंह ने मां संकटा माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया। डीएम से भेंट कर आगामी सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कलाकारों की सहभागिता तथा कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसाः कलाकारों को जोड़ने और लोक विधाओं के संवर्धन पर जो...