Lakhimpur Khiri News: दंपति से मारपीट में तीन नामजद
लखीमपुरखीरी, जुलाई 19 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदनपुर में खेत में जानवर जाने के विवाद को लेकर एक दंपति से मारपीट किए जाने के मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ग्राम मदनपुर निवासी रेखा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि छह जुलाई की शाम करीब सात बजे गांव के शिवम कुमार आशीष और सुनीता देवी ने एकराय होकर उनके और उनके पति अनुज कुमार के साथ गाली गलौज की। आरोप है कि तीनों ने लाठी डंडों और लात घूंसों से मारपीट कर दोनों को घायल कर दिया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी उनके जानवरों के खेत में जाने और फसल नुकसान का झूठा आरोप लगा रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.