Lakhimpur Khiri News: दंपति ने की आत्महत्या की कोशिश, पति की मौत
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 16 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद दंपति ने एक साथ आत्महत्या करने की कोशिश की। रविवार सुबह वह बेसुध हालत में अपने कमरे में मिले। आनन-फानन में उनको जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी की हालात गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज जारी है। कोतवाली पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़ापुर निवासी अक्षय कुमार ने गांव की ही मानसी से प्रेम विवाह किया था। रविवार सुबह देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजन उनके कमरे के पास गए। आवाज देने पर भी दोनों में से किसी ने दरवाजा नहीं खोला। परिजनों ने किसी तरह बंद दरवाजा खोला और अंदर देखा तो दोनों बेसुध पड़े थे। पास में ही खाना रखा हुआ था। च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.