लखीमपुरखीरी, अगस्त 9 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी गोला की धार्मिक पहचान को और भव्य बनाने की दिशा में नगर पालिका परिषद ने एक और पहल की है। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत अलीगंज रोड पर लगाई गई डेकोरेटिव विद्युत लाइटों का शुक्रवार रात पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने सभासदों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में ट्रायल के रूप में शुभारंभ किया। रोशन पोलों पर भगवान शिव के प्रतीक त्रिशूल और डमरू की आकृतियां बनाई गई हैं जो रात में रोशनी के बीच बेहद आकर्षक नजर आईं। लाइटें चालू होते ही सदर चौराहे से शिव चौराहे तक अलीगंज रोड रोशनी से जगमगा उठी। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: डीएम ने परखी कांवड़ मेले की तैयारियां, दिए निर्देश शिव प्रतीकों से सजे प्रकाश पोल मार्ग से गुजरने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र ब...