लखीमपुरखीरी, सितम्बर 28 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। त्रिलोक गिरी मंदिर एवं उसके आसपास के संपूर्ण परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान विधायक अमन गिरि समेत नगर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वयं श्रमदान कर मंदिर परिसर की साफ सफाई की। इस अवसर पर लोगों से मंदिर मोहल्ले गांव और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में योगदान देने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहकर नियमित आदत बननी चाहिए। स्वच्छता अभियान में नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, निवर्तमान नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, विधानसभा संयोजक अवधेश मिश्रा, नगर महामंत्री धीरज बाजपेई, कोषाध्यक्ष सुमित शाह, नगर मंत्री राहुल वाल्मीकि, नगर मंत्री सूर्य प्रताप सिंह, राम गुलाम पांडे गुरुजी, राजपाल राजपूत, रामनरेश तिवारी, डॉ. राजेंद्र म...