लखीमपुरखीरी, अगस्त 29 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। शहर की यातायात और पुलिस प्रशासन पूरी तरह नाकाम नजर आई, जिसके कारण लखीमपुर के कई प्रमुख इलाकों में लोगों को घंटों भीषण जाम में जूझना पड़ा। कचहरी रोड, सदर बाजार, श्री राम चौराहा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सौजन्या चौराहे पर गाड़ियों का लंबा काफिला थमा रहा। स्थिति यह थी कि एंबुलेंस और जरूरी काम से निकले लोग भी घंटों जाम में फंसे रहे। इतने बड़े त्योहार के बावजूद प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की कोई तैनाती नहीं की। पूरी यातायात व्यवस्था महज गिने-चुने होमगार्डों के भरोसे छोड़ दी गई। हमदर्द चौराहे और श्री राम चौराहे के पास दो-तीन होमगार्ड तैनात तो दिखे, लेकिन अनियंत्रित भीड़ के आगे उनकी कोई सुनने वाला नहीं था। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: त्योहार ...