लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- Lakhimpur Khiri News: मंगलवार को दोपहर बाद हुई तेज बारिश और आंधी के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज के सामने अस्पताल जाने वाले मार्ग पर एक भारी-भरकम पेड़ गिर गया। पेड़ सड़क पर गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे अस्पताल की ओर आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। राहगीरों और वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। घटना के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग को सूचना देकर पेड़ हटवाने की मांग की। लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में पुराने और जर्जर पेड़ों की समय रहते छंटाई कराई जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके। यह भी पढ़ें- Motihari News: तेज हवा व मूसलाधार बारिश से गिरा पेड...