लखीमपुरखीरी, अगस्त 4 -- Lakhimpur Khiri News: थाना हैदराबाद क्षेत्र के नगरा सलेमपुर गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगरा सलेमपुर निवासी राकेश कुमार पुत्र खुशी राम ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 24 जुलाई की रात करीब नौ बजे उनके पिता खुशीराम गांव के पूर्व दिशा में शौच के लिए सड़क की ओर जा रहे थे। राजू के झाले के पास पहुंचे ही थे कि बाइक चालक विश्राम लाल पुत्र रामभरोंसे राठौर निवासी नगरा सलेमपुर तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाते हुए आया और खुशीराम को टक्कर मार दी थी। हादसे में खुशीराम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए चिकित्सक के पास पहुंचाया...