Lakhimpur Khiri News: तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत
लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- Lakhimpur Khiri News: बाकेगंज। थाना मैलानी क्षेत्र में कुकरा-बाकेगंज रोड पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस के अनुसार, भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम कचनारा निवासी महेश प्रसाद शर्मा (60) अपनी पत्नी माया देवी (54) के साथ बाइक से बांकेगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुकरा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सीतारामपुर निवासी पिंटू (25) पुत्र आशाराम बाइक से घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं। भिड़ंत के बाद दोनों बाइक सवार और महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाकेगंज सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद पिंटू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.