लखीमपुरखीरी, जुलाई 28 -- Lakhimpur Khiri News: भीरा वनरेंज क्षेत्र के मिठ्ठू टांडा गांव में सोमवार सुबह तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सुबह करीब 10:30 बजे गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने घास चर रहे एक बेसहारा बछड़े पर अचानक हमला कर दिया। देखते ही देखते तेंदुआ बछड़े को मुंह में दबाकर वापस गन्ने के खेत के अंदर खींच ले गया। घटना के समय आसपास घास काट रहे किसानों ने पूरी घटना देखी, जिसके बाद गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही वन रक्षक राजेश कुमार दीक्षित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाते हुए ग्रामीणों से गन्ने के खेतों और जंगल से सटे इलाकों में अकेले न जाने की अपील की है। लोगों को समूह में खेतों पर जाने, बच्चों और मवेशियों पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी वन्यजीव की सूचना तत्काल...