Lakhimpur Khiri News: तेंदुए के हमले से घायल खेत गए किसान को मिली मदद
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 21 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। तेंदुए के हमले से बुरी तरह जख्मी हुए सहतेपुरवा गांव के चंद्रिका प्रसाद को डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। रविवार को वन विभाग के अफसरों की मौजूदगी में इसका चेक चंद्रिका प्रसाद की पत्नी तेजाना को दिया गया। आठ दिन पहले बारह सितंबर को लुधौरी वन रेंज के सहतेपुरवा गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद अपने मवेशियों के लिए चारा लेने खेत गए थे। तभी गन्ने के खेत में मौजूद तेंदुए ने अचानक उस पर हमला करके गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भाग गया था। घरवाले चंद्रिका को इलाज के लिए अस्पताल ले गए थे। वहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था जहां उसका अभी भी इलाज चल रहा है। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह देने के साथ ही त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.