लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 20 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। उत्तर खीरी रेंज के नौरंगाबाद के टापर पुरवा गांव में तेंदुए का शिकार बने बच्चे के परिवार से मिलने डीएफओ कीर्ति चौधरी सोमवार को उनके घर पहुंचीं। उन्होंने बच्चे के माता-पिता से बात कर उनको सांत्वना दी। वहां ग्रामीणों ने मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग कराने आदि की मांगें उठाते हुए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह की अगुआई में एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि नौरंगाबाद और बथुआ गांवों के कई मजरे जंगल से मिले हुए बसे हैं। इन गांवों में बाघ, तेंदुआ, हाथी, तथा जंगली सूअर जैसे हिंसक जानवर और खेतों को नुकसान पहुंचाने वाली नीलगाय आदि वन्यजीवों की आवाजाही रहती है। इन जानवरों के आबादी और खेतों में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत रहती है। तेंदुए के हम...