लखीमपुरखीरी, जुलाई 23 -- Lakhimpur Khiri News: स्कूल संचालक बच्चों की सुरक्षा को भी ताक पर रख रहे हैं। बच्चों को स्कूल लाने व ले जाने वाले वाहनों को नियमविरुद्ध दौड़ाया जा रहा है। वाहनों की फिटनेस समाप्त है, कोई कागज नहीं हैं इसके बाद भी बच्चों को लाया ले जाया जा रहा है। परिवहन विभाग की लगातार कार्रवाई के बाद भी बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। एआरटीओ के निरीक्षण में एक बुलैरो ऐसी मिली जिसमें अन्दर की सीटें हटाकर पटरा लगाए गए। वहीं एक स्कूल की बस के कोई कागज नहीं मिले। तीन स्कूल वाहनों सहित 28 वाहन सीज किए गए वहीं 43 वाहनों का चालान किया गया। यह भी पढ़ें- Balia News: 'खतरे में नौनिहाल' जिम्मेदार बेखबर एआरटीओ शांतिभूषण पाण्डेय ने बताया कि स्कूल वाहनों की जांच का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। गुरुवार को तिकुनिया और शारदानगर ढखे...