लखीमपुरखीरी, अगस्त 31 -- Lakhimpur Khiri News: सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के सिकंदराबाद कस्बे में सराफा की तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चांदी के सिक्के पायल समेत करीब 600 ग्राम पुराने चांदी के जेवर बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष नीमगांव प्रवीर गौतम ने बताया कि बीती 20 अगस्त की रात गोला रोड स्थित धुमरा निवासी सुरेश, गोला निवासी विकास सोनी तथा धुमराडीह निवासी शुभकरन सिंह की सराफा दुकानों के ताले तोड़कर चांदी के जेवर चोरी कर लिए गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थानाध...