Lakhimpur Khiri News: तीन दिन से अंधेरे में 50 से अधिक गांव
लखीमपुरखीरी, जुलाई 2 -- Lakhimpur Khiri News: हैदराबाद विद्युत उपकेंद्र में आई तकनीकी खराबी के कारण अजान फीडर से जुड़े 50 से अधिक गांवों के हजारों उपभोक्ता पिछले तीन दिनों से बिजली संकट झेल रहे हैं। बिजली विभाग के प्रति ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार सुबह हैदराबाद विद्युत उपकेंद्र के कंट्रोल पैनल की रिले प्रोटेक्शन प्रणाली में अचानक फॉल्ट आ गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति स्वतः बंद हो गई थी।इसके चलते अजान फीडर से जुड़े अजान, इमलिया, सुहेला, देवापुर, कोरैया, मुगलाखेड़ा, मझिगवां, बगहा समेत 50 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग ने मंगलवार देर शाम वैकल्पिक व्यवस्था के तहत हैदराबाद फीडर से अजान फीडर को जोड़कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया लेकिन लो वोल्टेज और बार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.