Lakhimpur Khiri News: तीन दशक पहले बना यात्री विश्रामालय हुआ जमींदोज
लखीमपुरखीरी, जुलाई 6 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन, संवाददाता। तहसील गेट के पास तालाब की भूमि पर बनाई गई यात्री विश्रामालय की इमारत हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद सोमवार को जमींदोज कर दी गई। करीब तीन दशक पहले पं. दीनदयाल यात्री विश्रामालय नामक इस इमारत को तालाब की जमीन की श्रेणी बदलकर बनवाया गया था। बाद में इसे तालाब के नाम ही दर्ज कर दिया गया था। कुछ लोगों की याचिका पर अदालत ने इसे तोड़कर जमीन को तालाब के रूप में फिर बनाने का आदेश दिया था। तहसील के पास निघासन कस्बे की गाटा संख्या 441 रकबा चालीस डिसमिल चकबंदी के समय से तालाब के खाते में दर्ज थी। हालांकि कई वर्ष पहले इसका स्वरूप बदल गया और इसके कुछ हिस्से पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर मकान व दुकानें बना लीं। बताया जाता है कि तत्कालीन विधायक के आदेश पर करीब तीस साल पहले यह गाटा तालाब से बदलकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.