लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश, बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद शारदा, घाघरा, मोहाना व कर्णाली नदियां उफना रही हैं। पलिया में शारदा नदी खतरे के निशान से 32 सेमी ऊपर बह रही है। वहीं घाघरा नदी भी खतरे के निशान के आसपास बह रही है। अब तक जिले में बाढ़ से 32 गांव की 15 हजार से ज्यादा की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। एडीएम नरेन्द्र बहादुर सिंह का कहना है कि बाढ़ प्रभावित तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार सहित बाढ़ राहत से जुड़े सभी कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- खतरे के निशान से 46 सेंटीमीटर ऊपर बह रही गंगा जिले में बाढ़ का मुआयना जिले में बाढ़ के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को आठ और गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। अब तक ...