Lakhimpur Khiri News: तीज महोत्सव में प्रतियोगिताएं, विजेता सम्मानित
लखीमपुरखीरी, अगस्त 6 -- Lakhimpur Khiri News: महिला क्लब समिति ने तीज महोत्सव का आयोजन किया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को सोलह सिंगार, शिवलिंग की रंगोली बनानी थी, इसमें केवल रंगोली के कलर का प्रयोग करना था और प्रश्नों के उत्तर देने थे। प्रतियोगिता बहुत ही कठिन थी पर प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता की विजेता मीना जयसवाल रहीं जबकि रनर अप निर्मला अग्रवाल रहीं। तीज के विषय पर नूपुर महिंद्रा ने प्रकाश डाला और कविता सुनाई। पूनम ने सावन में कजरी गीत सुनाया, मधुरिमा मिश्रा ने भी सावन पर गीत सुनाया। फ्रेंडशिप डे पर मीनू गुप्ता ने स्वरचित कविता सुनाई। इसके अलावा नूपुर महिंद्रा, मोनी पांडे, लता द्विवेदी और ममता मौर्य ने सावन के गीत पर नृत्य किया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: संयुक्त महिला संगठन ने किया तीज उत्सव सभा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.