लखीमपुरखीरी, जुलाई 6 -- Lakhimpur Khiri News: सम्पूर्णानगर। भानपुरी खजुरिया पुलिस चौकी पर नवागत चौकी प्रभारी संजीत तिवारी ने सोमवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने चौकी क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...