लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 10 -- Lakhimpur Khiri News: जिले में तिलहनी फसलों का उत्पादन और रकबा बढ़ाने के लिए कृषि विभाग किसानों को सरसों बीज के मिनी किट बांटेगा। जिले में 16500 मिनी किट वितरण का लक्ष्य दिया गया है। इस बार उपलब्ध कराई गई मिनी किट में दो प्रजातियों का बीज है। इसमें पीएम 32 व गिरिराज का बीज है। एक मिनीकिट पैकेट से एक एकड़ में बोआई की जा सकती है। उपकृषि निदेशक गिरीशचंद ने बताया कि तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को बीज के मिनी किट बांटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीएम 32 में इरुसिक एसिड दो प्रतिशत से कम और ग्लूकोसिनोलेट्स 30 पीपीएम से कम होता है, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा संकेत है। सरसों की बोआई के लिए अक्तूबर का दूसरा पखवाड़ा उपयुक्त समय है। इन दोनों प्रजातियों की औसत उत्पादकता 25 से 27 कुंतल है। अच्छी परिस्थितियों में ...