Lakhimpur Khiri News: तिकुनिया पहुंची ट्रेन, खुशी से झूमे लोग
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 17 -- Lakhimpur Khiri News: तिकुनियां। मैलानी-नानपारा रेल प्रखंड पर ढाई महीने से बंद ट्रेनों का संचालन सोमवार से फिर शुरू हो गया। इससे इलाके के तमाम मुसाफिरों को बड़ी राहत मिली है। सोमवार से ट्रेन यातायात शुरू होने की खबर पाकर पहले ही तमाम यात्री टिकट लेकर स्टेशन पर मौजूद थे। करीब ढाई महीने से भारी बारिश और बाढ़ के पानी के दबाब की वजह से पलिया और भीरा के बीच पानी का रिसाव शुरू हो गया था। इसी कारण सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी थी। ट्रेनों का संचालन बंद होने से तिकुनियां, बेलरायां और पलिया सहित आसपास के तमाम गांवों के लोगों को बहुत ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। निजी और रोडवेज बसों का किराया ट्रेन की बनिस्बत ज्यादा होने और उन सभी जगहों के लिए बस सेवा मुहैया न होने से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.