लखीमपुरखीरी, जुलाई 9 -- Lakhimpur Khiri News: शहर में चोरों ने एक महिला लेखपाल के घर पर धावा बोल दिया। चोर ताला तोड़कर घर में दाखिल हो गए और नगदी समेत काफी सामान उठा ले गए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहसील सदर में तैनात महिला लेखपाल निधि कश्यप शहर के मोहल्ला पटेल नगर में किराए से रहती है। मंगलवार की रात चोरों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। नगदी समेत लाखों रुपये के जेवर लेकर भाग निकले। महिला लेखपाल मकान में ताला डालकर अपने घर गोला गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोला निवासी लेखपाल निधि कश्यप ने बताया कि वह दस दिन पहले ही गोला तहसील से स्थानांतरित होकर लखीमपुर सदर तहसील आई थी। वर्तमान समय में वह मोहल्ला पटेल नगर में सचिन श्रीवास्तव के मकान में किर...